Haryanaline_Logo

अपना घर बनाना हुआ आसान, हरियाणा सरकार ने 60 वर्ग मीटर के प्लॉट की रजिस्ट्री पर दी बड़ी राहत

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana news: हरियाणा में अब अपना घर बनाना काफी आसान होने वाला है। राज्य सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आदेश जारी किया है की 60 वर्ग मीटर तक के घरों के लिए कन्वेयंस डीड (स्वामित्व हस्तांतरण विलेख) पर स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस 500-500 रुपए तय की है।

 राजस्व विभाग के अधिकारी ने बताया कि 10 अगस्त को स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस से संबंधित दो आदेश जारी किए गए थे और यह आदेश 13 अगस्त 2026 को हरियाणा सरकार के द्वारा लोगों को बताया भी गया था।

 आम लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ 

 सरकार के द्वारा स्टांप ड्यूटी में कटौती करने से आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा। सरकार की फैसले के बाद आम लोगों का भी अपना घर होगा। राज्य सरकार ने हरियाणा में लोगों को पक्का घर देने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है ताकि सबके पास अपना खुद का घर हो सके।

 हरियाणा सरकार के स्टांप ड्यूटी में कटौती करने से आम जनता में खुशियां देखने को मिल रही है। आम लोगों पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा और घर बनाना आसान हो जाएगा।