Haryanaline_Logo

हरियाणा में अब व्हाट्सएप पर मिलेगा जमीन का रिकॉर्ड, राज्य सरकार ने लांच किया खास पोर्टल, पढ़े पूरी खबर 

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब राज्य के लोगों को व्हाट्सएप पर ही जमीन का रिकॉर्ड मिल जाएगा। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा राजस्व सेवाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भू मित्र व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किया गया है।


यह चैटबॉट 24 घंटे और 365 दिन काम करेगा। सामने जानकारी के अनुसार आम जन्मभूमि स्वामित्व और खेती संबंधी रिकार्ड के लिए जमाबंदी के प्रति की कॉपी चैटबॉट से आसानी से मिल जाएगा।


 व्हाट्सएप पर मिलेगी यह सुविधा 

 भू स्वामित्व में परिवर्तन से संबंधित म्यूटेशन की कॉपी भी अब आसानी से व्हाट्सएप पर मिल जाएगी और आप चाहे तो रजिस्ट्री करने के लिए व्हाट्सएप के जरिए टोकन भी बुक कर पाएंगे। व्हाट्सएप के जरिए डीड रजिस्ट्रेशन भी मिल जाएगा।


 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की भर्ती आयुक्त डॉ सुमित मिश्रा ने जानकारी दिया कि अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आप व्हाट्सएप नंबर 95933 00009 पर व्हाट्सएप करके इन सभी सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।


 नहीं लगाना होगा दफ्तरों का चक्कर


 पहले इन सभी सुविधाओं के लिए दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता था लेकिन अब नए नियम लागू होने के बाद लोगों को दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना होगा वह आसानी से व्हाट्सएप के माध्यम से सभी सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।