सफर होगा आसान! 4 करोड रुपए से अधिक खर्चकर हरियाणा की ये मुख्य सड़क होगी मजबूत, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
Haryana Road news: फरीदाबाद के पास हरियाणा के पलवल के कस्बा हथीन में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। लंबे समय से झज्जर पड़े फिरनी रोड के नवनिर्माण को अब मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा 4 करोड़ 77 लख रुपए के बजट को स्वीकृत किया गया है।
नगर पालिका ने शुरू की निर्माण की प्रक्रिया
परियोजना के पूरे होने के बाद 40000 से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। शहर के यातायात व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिलेगी। नगर पालिका को शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय से औपचारिक स्वीकृति पत्र जारी कर दिया गया है और बजट मिलने के बाद इसके निर्माण प्रक्रिया को शुरू भी कर दिया जाएगा।
कई साल से टूटी पड़ी थी सड़क
फिरनी रिंग रोड लंबे समय से टूटे हालत में थी। सड़क खराब होने के कारण सफर करने वाले वाहनों चालको को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वही स्कूल जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और दुर्घटनाएं भी बढ़ चुकी थी।
बजट में उठाई गई थी मांग
इस सड़क को बनाने की मांग बजट में उठाई गई थी। स्थानीय सांसद और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से मिलकर परियोजनाओं के लिए नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुमित राजपूत ने इसकी मांग की थी। इसके बाद इस सड़क के निर्माण की घोषणा की गई।
