Haryanaline_Logo

हरियाणा के इस जिले में खुला राज्य का पहला LPG cylinder ATM, अनोखा है इसका सिस्टम, देखे 

 
Haryana LPG gas cylinder ATM
Whatsapp-Group

LPG gas cylinder ATM:  एक तरफ देश में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा तफरी  मची हुई है इसी बीच हरियाणा के गुरुग्राम में एक नई शुरुआत की गई है. सोहना रोड स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली सोसायटी में भारत गैस का एलपीजी एटीएम स्थापित किया गया है. आपको बता दे कि यह हरियाणा का पहला एलपीजी गैस सिलेंडर एटीएम है.

 बेहद कमाल की है यह मशीन

 अब लोगों को सिलेंडर के लिए डिलीवरी का इंतजार नहीं करना होगा बल्कि यह मशीन 24 घंटे शुरू रहती है. सबसे बड़ी बात है कि यह मशीन भारत गैस से रजिस्टर्ड है अगर आपके पास वैध कनेक्शन है तो आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं.


 जानें कैसे करता है काम 


 इस मशीन का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक को मशीन पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा. मोबाइल पर आए ओट से इसकी पहचान पक्की हो जाएगी फिर खाली सिलेंडर का क्यूआर कोड स्कैन करना होगा. डिजिटल पेमेंट करने के बाद मशीन भरा हुआ सिलेंडर देगा. सुविधा से जनता को काफी फायदा मिलेगा और लंबी कतार में खड़ा नहीं होना होगा.


 10 किलो का मिलता है सिलेंडर


आपको बता दे इस मशीन से 10 किलो का कंपोजिट सिलेंडर मिलेगा जिसकी कीमत भारत गैस के रेट के अनुसार ही रहेगी. इसके साथ ही अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा और यह सिलेंडर हल्का होगा साथ ही जंग मुक्त होगा और पारदर्शी होगा.