Haryanaline_Logo

 हरियाणा में फैल रहा है इस अनजान बीमारी का खतरा, अभी तक एक मरीज ने तोड़ा दम, देखें

 
Haryana news
Whatsapp-Group

 

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में एक अनजान बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है जी हां हम स्वाइन फ्लू की बात कर रहे हैं। हिसार के जिंदल हॉस्पिटल में स्वाइन फ्लू से अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। वही एक बच्चा भी स्वाइन फ्लू से प्रभावित था लेकिन उसकी तबीयत अब ठीक हो चुकी है।

 तेजी से बढ़ रहा है स्वाइन फ्लू का खतरा

 हिसार के रहने वाले एक महिला स्वाइन फ्लू से प्रभावित है जैसे चंडीगढ़ पीजीआई में एडमिट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।


 तेजी से बढ़ रहा है इस बीमारी का खतरा

 सिरसा के एक सिक्योरिटी गार्ड को बुखार खांसी और लीवर में इंफेक्शन के बाद डॉक्टर के पास ले जाया गया जिसके बाद उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया तो उसे भी स्वाइन फ्लू बीमारी पाई गई। हालांकि दो दिनों के बाद उसकी मौत हो गई।

 

राज्य के अन्य जिलों में भी बढ़ रहा है स्वाइन फ्लू का खतरा

 हरियाणा के अन्य जिलों में भी स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। सरकार के द्वारा स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के हेल्थ डिपार्टमेंट के द्वारा इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है और कहा गया है कि अगर इस बीमारी के कोई भी लक्षण आपको पाए जाते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है।