Haryanaline_Logo

बदलेगा हरियाणा का मौसम, आसमान में छाएंगे काले बादल, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश 

 
Whatsapp-Group

Haryana weather alert: हरियाणा में भयंकर गर्मी पड़ रही है। मार्च के महीने में आमतौर पर मौसम सुहाना होता है लेकिन इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मार्च के महीने से ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में आज से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम ड्राई रहने की संभावना जताई जा रही है। 12 मार्च तक मौसम खुशमिजाज बना रहेगा।एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज रात से 11 मार्च तक राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

चलेंगी ठंडी हवाएं 

तपती गर्मी के बीच राज्य के कई जिलों में हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं। हाल के दिन के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। किसानों को सलाह दी गई है कि वह मौसम के बदलते रुख का ध्यान रखकर फसलों का ख्याल रखें।