मानसून पर लगा ब्रेक, आज राज्य के तीन जिलों में होगी हल्की बारिश, इन जिलों में गर्मी करेगी परेशान
Haryana weather news: हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रक्षाबंधन के दिन से ही राज्य की अधिकतर जिलों में गर्मी के वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज हरियाणा के तीन जिलों में बारिश का अनुमान है और बाकी जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। आज पंचकुला अंबाला और यमुनानगर में बारिश की संभावना है।
इन जिलों में आज शुष्क रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज राज्य की अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है।कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह समेत कई जिलों में आज मौसम शुष्क रहने वाला है।
आज हरियाणा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। राज्य की अधिकतर जिलों में तापमान आज बढ़ेगी वहीं न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है जिससे रात के समय में भी गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ेगी।
1 सितंबर से बदलेगा मौसम
हरियाणा में 1 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 1 सितंबर से राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश होगी। सितंबर में एक बार फिर से हरियाणा में मानसून सक्रिय होने वाला है।
