Haryanaline_Logo

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब नहीं चलेगी मनमानी,ऑन द स्पॉट होगा फैसला,सरकार ने बनाया खास प्लान

 
Haryana news
Whatsapp-Group
Haryana news :  हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब मनमानी नहीं चलेगी।राज्य सरकार के द्वारा सरकारी स्कूलों की कार्य प्रणाली में सुधार के लिए एक खास प्लान बनाया गया है।
राज्य सरकार के द्वारा स्कूल के बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।अभी स्कूल के प्रिंसिपल अपने स्तर पर स्कूल परिसर में छोटे-मोटे तकनीकी काम करवा पाएंगे।इसके लिए उन्हें निदेशालय या जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रिंसिपल्स को मिला अधिकार 
अक्सर देखा जाता है कि छोटे-छोटे काम के लिए शिक्षा अधिकारी के पास औपचारिकता के लिए जाना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं करना होगा।अभी स्कूल में अगर खिड़कियां दरवाजा टूटा है या फिर कांच बदलना है या फिर शौचालय की मरम्मत करनी है प्रिंसिपल अपने हिसाब से काम करवा पाएगें।
बस माननी होगी यह सच 
सरकार ने कुछ शर्त भी बनाया है जिसको हर प्रिंसिपल को मनाना होगा। सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शर्ट बनाया है।
स्कूल के काम में जो भी खर्च आएगा उसका बिल सरकार के सामने पेश करना होगा। इसमें किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। सरकार के फैसले से लेट लतीफ भी खत्म हो जाएगी।