Haryanaline_Logo

हरियाणा के इन जिलों में लगातार 4 दिन होगी बारिश, तापमान में होगी गिरावट,देखें IMD का अलर्ट

 
Haryana weather news
Whatsapp-Group

Haryana weather alert:  हरियाणा में होने वाली बारिश के वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सिर्फ रात ही नहीं बल्कि दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

 राज्य में आज सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में बारिश हुई और ठंडी हवाएं चल रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ  का असर देखने को मिल रहा है।


 19 मार्च से बदले का मौसम


 19 मार्च से हरियाणा में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिसकी वजह से राज्य में चमक गरज के साथ भारी बारिश होगी। 18 मार्च तक राज्य में सामान्य बारिश होगी लेकिन 19 मार्च से राज्य में चमक गरज के साथ बारिश होगी और कई जिलों में ओले भी गिरेंगे।

 तापमान में होगी गिरावट


 राज्य में बारिश होने के वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।  लगातार होने वाली बारिश के वजह से राज्य में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है वही रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।


 21 मार्च के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा। फिलहाल भिवानी पलवल गुरुग्राम अंबाला सहित कई जिलों में बारिश होने वाली है।