Haryanaline_Logo

हरियाणा के इन जिलों में अगले 4 दिनों तक होगी तूफानी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, देखें Alert 

 
Haryana Weather
Whatsapp-Group

Haryana Weather : हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में पूरी तरह से मानसून एक्टिव हो गया है जिसकी वजह से राज्य के तमाम जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा के अलग-अलग स्थान पर हल्की सी मध्यम बारिश दर्ज की गई है वहीं कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल राज्य में बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है चार से पांच दिनों तक तूफानी बारिश होती रहेगी। राज्य का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

 इन जिलों में आज होगी भारी बारिश

 मौसम विभाग के द्वारा राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाएं चलेंगी।

 

 कल इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और चरखी दादरी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  हरियाणा के अधिकतर जिलों में बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाएं भी चलेंगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के लोगों को फिलहाल बारिश से रात में मिलने वाली है और बारिश होने से तापमान में गिरावट हो रही है और मौसम में ठंडक बना हुआ है।