Haryanaline_Logo

हरियाणा राजस्थान समेत भारत के इन राज्यों में होगी कल तूफानी बारिश, यहां देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 
Haryana Weather
Whatsapp-Group

Haryana tomorrow weather news: हरियाणा राजस्थान समेत भारत के तमाम राज्यों में कल मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिनों तक भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इस पश्चिमी विक्षोभ के वजह से भारत के तमाम राज्यों में जबरदस्त बारिश का दौर जारी है।

 चार दिनों तक होगी भारी बारिश 

 मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक हरियाणा राजस्थान समेत भारत के कई राज्यों में तूफानी बारिश होने वाली है। फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि 14 अक्टूबर तक मानसून की विदाई हो जाएगी।

 हरियाणा राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार पश्चिम बंगाल असम गंगटोक अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा जारी किया गया है। बारिश होने से एक तरफ तापमान में गिरावट हुई है वहीं दूसरी तरफ राज्य के कई राज्यों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दिया है।

 हरियाणा में भी 14 अक्टूबर तक मानसून की विदाई हो जाएगी और दूसरी तरफ गुलाबी ठंड भी दस्तक दे देगी। हरियाणा में इस बार हर साल के मुकाबले अधिक ठंड पड़ने वाली है। इस बार टेंपरेचर 5 डिग्री सेल्सियस तक चल जाएगा और कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।