हरियाणा से जम्मू तक बनेगा यह नया एक्सप्रेसवे, इन 5 जिलों की चमकेगी किस्मत, जमीन के रेट में होगी बढ़ोतरी
Haryana New Expressway: केंद्र सरकार के द्वारा दिल्ली कटरा कॉरिडोर को मंजूरी दे दी गई है। यह कॉरिडोर हरियाणा पंजाब और जम्मू कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी को बेहद मजबूत बना देगी जिससे बेहद कम समय में जम्मू से हरियाणा पंजाब की दूरी तय हो सकेगी।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 के अंतर्गत अधिसूचना जारी करके इस परियोजना को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में शामिल किया गया है।
जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया
प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है और अब जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया और रूट की जानकारी सामने आने वाली है। आपको बता देगा एक्सप्रेस वे दिल्ली में रानीखेड़ा गांव के पास NH 344 एम से शुरू होने वाला है। हरियाणा और पंजाब के कई शहरों से गुजरते हुए यह एक्सप्रेसवे जम्मू तक जाएगा।
हरियाणा में प्रस्तावित मार्ग सोनीपत के खरखौदा गोहाना कलायत और बड़ता से होकर निकलेगा। आपको बता दे की एक्सप्रेस वे के बनने से सोनीपत जिले की किस्मत चमक जाएगी यहां जमीन के रेट में भी अभी से उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं पंजाब के कई जिलों से होकर यह एक्सप्रेस वे गुजरने वाला है।
दिल्ली से कटरा के बीच यात्रा हो जाएगी सुगम
इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली से कटरा के बीच का यात्रा बेहद सुगम हो जाएगा। इससे माल ढुलाई व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा इसके साथ ही साथ वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सड़क सुविधा मिल सकेगी। रोजगार की संख्या में बढ़ोतरी होगी। यात्रा में लगने वाले समय में 5 से 6 घंटे की कमी देखने को मिल सकती है।
