जाम की समस्या होगी खत्म : हरियाणा की ये सड़क होगी फोरलेन, 616.01 करोड रुपए होंगे खर्च
Mar 7, 2026, 15:24 IST
Haryana Roadways news: हरियाणा सरकार के द्वारा लगातार नई-नई सड़क प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है ताकि राज्य की यातायात व्यवस्था अच्छी हो सके और ट्रैफिक की समस्या भी खत्म हो सके। राज्य में कई नए एक्सप्रेस वे और हाईवे का निर्माण हो रहा है। अब राज्य की एक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा।
हरियाणा सरकार के द्वारा गुरुग्राम पलवल के बीच 71 किलोमीटर लंबे होडल नूह बिलासपुर रोड का चौड़ीकरण होगा। ट्रैफिक की समस्या खत्म करने के लिए इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
616 करोड रुपए होंगे खर्च
हरियाणा सरकार के द्वारा दक्षिणी हरियाणा में कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए होडल, नूह, बिलासपुर रोड को फोरलेन करने की योजना बनाई गई है। इस प्रोजेक्ट पर 616 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है।
लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
आपको बता दे कि इस सड़क के फोरलेन होने से ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी जिससे लाखों लोगों को आसान सफर का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही एक शहर से दूसरे शहर तक आने-जाने का समय भी कम लगेगा।
इस प्रोजेक्ट के दौरान जितने भी पेड़ कटेंगे, उसके भरपाई के लिए 80 हेक्टेयर जमीन पर नए सिरे से पेड़ लगाया जाएगा ताकि पर्यावरण को नुकसान नहीं हो।बिलासपुर, पथरेडी, भाजलका, गोवारका, बहिन और नूंह जैसे कई गांव के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
