Haryanaline_Logo

सफर होगा आसान, करोड़ों की लागत से चकाचक होगी हरियाणा की ये सड़क, कई गांवों को होगा फायदा

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana Road News: हरियाणा के पलवल जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कस्बा हथीन के हजारों लोगों को अब सुगम सफर का लाभ मिलेगा। लंबे समय से जर्जर पड़े फिरनी रोड के नवनिर्माण की मंजूरी मिल गई है। हरियाणा सरकार ने इस परियोजना के लिए चार करोड़ 77 लाख रुपए का बजट मंजूर कर दिया है।

 हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

 इस परियोजना के पूरे होने के बाद 40000 से अधिक लोगों को इसका फायदा मिलेगा इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था भी काफी अच्छी हो जाएगी। इस परियोजना को लेकर नगर पालिका को शहर स्थानीय निकाय निदेशालय से औपचारिक मंजूरी पत्र मिल चुका है। जल्द ही इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

 

 कई साल से टूटी थी यह सड़क

 

 फिरनी सड़क लंबे समय से खस्ता हाल में है जिसकी वजह से लोग इस सड़क को बनाने की मांग कर रहे हैं। सड़क टूटी होने की वजह से स्कूली बच्चों को, व्यापारियों को राजस्थानी निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में तो और ज्यादा परेशानी बढ़ने लगती है।

सड़क को विशेष तरीके से बनाया जाएगा ताकि लंबे समय तक सड़क टिकाऊ बनी रहे। बरसात के मौसम में इस सड़क के बने होने से किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी और सफल भी आसान हो जाएगा। इस सड़क के निर्माण में 4 करोड़ से अधिक रुपए खर्च किए जाएंगे। इस सड़क की चकाचक होने से पलवल जिले के कई गांवों को फायदा होगा।