Movie prime

Family ID UPDATE: हरियाणा हजारों परिवारों की पेंशन और राशन पर संकट, रोज आ रही हैं फैमिली आईडी से जुड़ी सैकड़ो शिकायतें

हरियाणा में फैमिली आईडी एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। आए दिन 150 से अधिक लोग शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं, जिनमें परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां, अधिक आय दर्शाए जाने, वाहनों का गलत पंजीकरण और पारिवारिक सदस्यों के जोड़ने में दिक्कत जैसे मामले शामिल हैं।
 
FAMILY ID UPDATE HARYANA

Haryana News: हरियाणा में फैमिली आईडी एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। आए दिन 150 से अधिक लोग शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं, जिनमें परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां, अधिक आय दर्शाए जाने, वाहनों का गलत पंजीकरण और पारिवारिक सदस्यों के जोड़ने में दिक्कत जैसे मामले शामिल हैं। जिससे हजारों बुजुगों की पेंशन दो माह से अटकी है और हजारों बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड काटे गए हैं। आरोप है कि पात्र लोगों का नाम सूची से गायब कर की आय अचानक बढ़ाकर दर्शा दी गई है। फिलहाल उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की नसीहत दी जा रही है। मगर समाधान की रफ्तार बेहद धीमी है।

फैमिली आईडी अपडेट न होने से पेंशन अटकी

सिरसा जिले के गांव मोटा पत्रीवाला के 65 वर्षीय केसराराम ने बताया कि उन्हें पहले चार माह की पेंशन मिली, लेकिन अब पिछले दो माह से बंद है। बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं बुढ़ाभाणा के 75 वर्षीय सतनाम राम भी परेशान हैं।

सत्यवान धिगोड़, जिला समाज कल्याण अधिकारी सिरसा ने बताया कि जिन लोगों की पेंशन किसी तकनीकी कारण, फैमिली आईडी अपडेट या आय बढ़ने के कारण रुकी है, उनके केस की जांच कर समाधान किया जाएगा। ऐसे करीब 350 मामले आए हैं।