हरियाणा में एक साथ एक्टिव हुए तीन मानसूनी सिस्टम, राज्य के इन जिलों में होगी भारी बारिश
Haryana heavy rain alert: एक बार फिर से हरियाणा में मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है। आज शुक्रवार को हरियाणा के मौसम विभाग के द्वारा राज्य के 15 जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 14 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से राज्य में तेज धूप के वजह से गर्मी काफी बढ़ गई है हालांकि बारिश होने से अब तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। सबसे ज्यादा तापमान हिसार जिले का है।
यहां का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अभी मानसून की सक्रियता कम है लेकिन आने वाले समय में मानसून की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ जाएगी और राज्य के तमाम जिलों में भारी बारिश होगी।
आज हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के द्वारा आज हरियाणा के पंचकुला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल गुरुग्राम मेवात पलवल फरीदाबाद सोनीपत पानीपत में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव हो गए हैं जिसकी वजह से राज्य की अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है। राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश होती रहेगी। फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
