जींद में ठगो ने बड़ी ठगी की घटना को दिया अंजाम, SBI ब्रांच में अकाउंट नंबर बदलकर उड़ाए 1.25 लाख
Jind News: हरियाणा के जींद में बड़ी ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है। जींद के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ब्रांच में ठगो के द्वारा एक मासूम लड़की के अकाउंट नंबर को बदलकर 1.25 लख रुपए की ठगी कर ली गई। ठगी के इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। लड़की का अकाउंट नंबर बदलकर ठगी के घटना को अंजाम दिया गया है।
एसबीआई के ब्रांच में दिया गया घटना को अंजाम
सामने यह जानकारी के अनुसार काउंटर पर आरोपी पहले से खड़ा था। मऊआना गांव के रहने वाले अमन राणा तबीयत खराब होने की वजह से अपनी बेटी को बैंक में 1.25 लाख जमा करवाने भेजे थे। लड़की जब बैंक पहुंची तो पहले से ही वह व्यक्ति काउंटर पर खड़ा था जो सहायता के बहाने बैंक में पैसा जमा करवाने वाले पैसे को ठग लिया।
जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी एक कपड़े से मुंह ढक कर काउंटर पर खड़ा था। कैसे ही लड़की बैंक में जाती है और कैश जमा करवाने के लिए काउंटर पर पहुंचती है आरोपी तुरंत उसके पास आ जाता है। सहायता करने के बहाने वह लड़की को बताता है कि तुमने जो फॉर्म भरा है वह गलत है। इसके बाद वह लड़की से दूसरा फॉर्म भरने के लिए कहता है।
जब युवती फार्म भरने के लिए जाती है तो व्यक्ति कैशियर से पासबुक और कैश वापस ले लेता है। इसके बाद युवती के पास जाकर पासबुक उसे देता है और पैसे जेब में डालकर चुपके से बैंक से निकल जाता है। जब तक लड़की को पता चलता है कि उसके साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है तब तक वह आरोपी वहां से जा चुका था। अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
