Haryanaline_Logo

हरियाणा के 13 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में चलेगी तूफानी हवाएं, यहां देखें ताजा अपडेट

 
Haryana Weather
Whatsapp-Group

Haryana Weather:  हरियाणा में मानसून सक्रिय होने के कारण राज्य में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। हरियाणा के 13 जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है। कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है हालांकि राज्य की अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है।

 आज हरियाणा की अधिकतर जिलों में तेज बारिश की चेतावनी 

 मौसम विभाग की माने तो आज हरियाणा के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा की अधिकतर जिलों में आज ही जमजम बारिश होगी जिससे राज्य का मौसम सुहाना बना रहेगा और राज्य के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सात सितंबर तक मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है। हरियाणा के तमाम जिलों में बारिश होती रहेगी। हिसार अंबाला करनाल सहित राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग के द्वारा तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 आज हरियाणा के इन जिलों में होगी तेज बारिश

अंबाला,नारनौल,रोहतक, फरीदाबाद गुरुग्राम ,करनाल,महेंद्रगढ़,मेवात,नूंह,रेवाड़ी,सोनीपत,यमुनानगर, अंबाला,भिवानी,फरीदाबाद,गुरुग्राम, हिसार सहित राज्य के कई जिलों में मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।