Haryanaline_Logo

Jind News: कल जींद रोडवेज डिपो की 100 बसें जाएंगी कुरुक्षेत्र, गीता जयंती महोत्सव पर प्रधानमंत्री मोदी होंगे कार्यक्रम में शामिल 

कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम और गीता महोत्सव को लेकर रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी के चलते जींद डिपो से बड़ी संख्या में बसें कुरुक्षेत्र भेजी जाएंगी। कार्यक्रम के लिए कुल 100 बसों को भेजने का रोस्टर तैयार किया गया है, जिनमें 70 बसें रोडवेज की और करीब 30 बसें निजी ऑपरेटरों की शामिल होंगी।
 
JIND NEWS
Whatsapp-Group

International Geeta Jayanti Mahotsav: कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम और गीता महोत्सव को लेकर रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी के चलते जींद डिपो से बड़ी संख्या में बसें कुरुक्षेत्र भेजी जाएंगी। कार्यक्रम के लिए कुल 100 बसों को भेजने का रोस्टर तैयार किया गया है, जिनमें 70 बसें रोडवेज की और करीब 30 बसें निजी ऑपरेटरों की शामिल होंगी। यात्रियों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि 24 नवंबर को दोपहर तीन बजे के बाद ये बसें अपने नियमित रूटों पर न चलकर तेल भरवाकर सीधे उन गांवों में खड़ी कर दी जाएंगी, जहां से लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए रवाना किया जाएगा। इस कारण दोपहर बाद से ही कई रूट प्रभावित हो जाएंगे और सामान्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

बसों को कार्यक्रम स्थल ले जाने के लिए रोस्टर पहले ही तय कर दिया गया है। गांवों से लोगों को कुरुक्षेत्र ले जाने के लिए बसें तीन बजे के बाद वहीं खड़ी की जाएंगी, ताकि सुबह जल्दी लोगों को समय पर रवाना किया जा सके। हालांकि आम यात्रियों की सुविधा के लिए किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जो सबसे बड़ी चिंता का विषय है।

हांसी, नरवाना, कैथल, रुटों पर होगी परेशानी

बसों के बंद रहने से हांसी, नरवाना, कैथल, भिवानी और रोहतक रूटों पर यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ेगी। रोजाना इन रूटों पर हजारों लोग कामकाज, पढ़ाई और जरूरी कार्यों के लिए सफर करते हैं, लेकिन बसें हटाए जाने के कारण वे असुविधा में पड़ जाएंगे। कई यात्रियों ने कहा कि पहले ही छुट्टियों, त्योहारों और सरकारी कार्यक्रमों में बसें कम चलती हैं, ऐसे में अचानक बसों का हटना लोगों को मुश्किल में डाल देगा। सोमवार को यात्रियों को निजी वाहनों, ऑटो या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

100 से भी कम बसें कई रुटों पर संचालित होंगी

जींद डिपो से कुरुक्षेत्र में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 70 बसें रोडवेज और 30 निजी बसें जाएंगी। कुछ स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जैसे कैथल की ओर जाने वाले लोग चंडीगढ़ बस में जा सकते हैं। हिसार जाने वाली बस में हांसी तक लोग अपना सफर कर सकते हैं। डिपो में 168 बसें हैं। 100 से भी कम बसें विभिन्न स्टों पर संचालित होंगी। -सुनील पुनिया, डीआई, रोडवेज जींद।