कल सोनीपत को सीएम सैनी देंगे बड़ी सौगात, 28 दिसंबर को खरखौदा की नई अनाज मंडी में होगी जनसभा
Sonipat News: हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल 28 दिसंबर को प्रदेश के सोनीपत जिले को बड़ी सौगात दे सकते हैं। जानकारी के अनुसार सोनीपत जिले के खरखौदा की नई अनाज मंडी में होने जा रही कम सैनी की जनसभा में मुख्यमंत्री सोनीपत जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 28 दिसंबर को खरखौदा की नई अनाज मंडी में प्रस्तावित दौरे को लेकर महकमा प्रशासनिक स्तर पर तैयारी में जुटा हुआ है। खरखौदा की नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा को लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
खरखौदा की नई अनाज मंडी में होने जा रही जनसभा में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे सीएम सैनी
हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जिले में 28 दिसंबर को होने जा रही मुख्यमंत्री की जनसभा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए सोनीपत जिले डीसी ने सभी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 28 दिसंबर को सोनीपत जिले के खरखौदा की नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में सीएम सैनी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सोनीपत जिले के जनप्रतिनिधियों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की इस जनसभा में हरियाणा प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखने के साथ सोनीपत जिले के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।उपायुक्त सुशील सारवान ने मुख्यमंत्री की जनसभा को देखते हुए खरखोदा की नई अनाज मंडी का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा भी मौजूद रहे। खरखौदा की नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में सीएम सैनी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
