Haryanaline_Logo

जींद जिले में 35 ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी परिवहन समिति की बसें, मांगे आवेदन

जींद जिले के मुख्यमार्गों की तर्ज पर ग्रामीण रूटों पर भी आगामी समय में सहकारी समिति की बसें दौड़ेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आने जाने में सुविधा मिल सकेगी। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में आवेदन मांगे हैं। जींद जिले में 35 रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 
jind news
Whatsapp-Group

Jind News: जींद जिले के मुख्यमार्गों की तर्ज पर ग्रामीण रूटों पर भी आगामी समय में सहकारी समिति की बसें दौड़ेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आने जाने में सुविधा मिल सकेगी। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में आवेदन मांगे हैं। जींद जिले में 35 रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

बता दें जिले में इस समय करीब 163 बसें ऑन रूट हैं, जिनमें से ज्यादातर 14 मुख्य मागों पर ही चलती हैं। वहीं रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या कम होने के कारण अब भी दर्जनों गांवों में बसें नहीं पहुंच पार्टी। ऐसे में यात्रियों को शहर आने व वहां से वापस जाने में मुश्किल भरा सफर तय करना पड़ता है। अब बस सुविधा मिलने से लोगों की यह आसान हो सकती है।

जिले में इन रूटों पर चलेंगी समिति की बसें 

पिल्लूखेड़ा से रोहतक वाया धड़ोली, ललितखेड़ा, नंदगढ़, लिजवाना, जुलाना, लाखनमाजरा।

जींद से हांसी वाया ईक्कस, रामराय, गुलकनी, राजथल, नारनौंद।

नरवाना से नारनौंद वाया उचाना कलां, भाँगरा, बुडायन, कापड़ो, खेड़ी चौपटा, राखी।

नरवाना से जींद वाया डूमरखां, सफाखेड़ी, उचाना कलां, खटकड़, झांझ।

जींद से बरवाला वाया ईक्कस, ईंटलखुर्द, मिर्चपुर, खेडीचौपटा, खरकपुनिया, पनिहारी।

जींद से असंध वाया शाहपुर, कण्डेला, नगूरा, हसनपुर, अलेवा।

नरवाना से हिसार वाया दनौदा, सूरेवाला चौक, बरवाला, सरसौंद।

नरवाना से फतेहाबाद वाया दनौदा, उकलाना, भूना, बरसीन।

नरवाना से कैथल वाया ढाकल, कलायत, बात्ता, तितरम मोड़।

जींद से पूंडरी वाया निरजन, मनोहरपुर, लोहचब, तलोडा, खेड़ी, खांडा, अलेवा, राजौंद। सफीदों से कैथल-राजौंद, जखौली, तितरम मोड़

जींद से पानीपत वाया पिल्लूखेड़ा जामनी चौक, बुढ़ाखेड़ा, सफीदों, थर्मल प्लांट।

जींद से गोहाना वाया पिंडारा, सिंधवी खेड़ा, ललित खेड़ा, भंभेवा, बरोदी, बुटाना।

जींद से कलायत वाया झांझ, बरोदी, कहसून, घोघड़ियां, छातर, मांडी, मटोर।

नरवाना से टोहाना वाया इसमाईलपुर, करमगढ़, फुलयां, सुलहेड़ा, कन्हड़ी।

उचाना से उकलाना वाया काकड़ोद, दुर्जनुपर, लितानी, उकलाना मोड़।

उचाना कलां से हिसार वाया काकड़ोद, लितानी, हसनगढ़, बोबुआ, खरखड़ा, बरवाला, सरसौद, बहबलपुर।

उचाना से हिसार वाया बुडायन, बनभौरी, मतलोडा, बरवाला, सरसोद, बहबलपुर।

नरवाना से बनभौरी वाया बडनपुर, मंगलपुर, काकड़ोद, छान।

नरवाना से नगूरां वाया डूमरखा, सुदखांकलां, कान्नछा, अलीपुरा, करसिन्धु, छात्तर, ढाहौला।

उचाना से किठाना वाया करसिंधू, छातर, थुआ। नरवाना से राजौंद वाया हथो मोड़, सीसर, सिंघवाल, लोधर, मांडी, किठाना, रोहेडा।

जींद से अलेवा वाया हैबत्पुर, दालमवाला, रायचंदवाला, गोहियां।

जुलाना से नारनौंद वाया करेला, उगालन, धर्मखेड़ी, खाण्डा।

नरवाना से खरल वाया बेलरखां, हमीरगढ़।

जींद से उचाना वाया कंडेला, शाहपुर, धनखेड़ी, भोंसला, कहसून, घोघड़िया, बड़ौदा।

नरवाना से अलेवा वाया डूमरखां, सुदकन, काबरछा, अलिपुरा, करसिन्धु, छात्तर।

जींद से उचाना वाया जुलानी, दरियावाला, ढांडाखेड़ी, जाजवान, कोथ, खापड़।

जुलाना से गोहाना-लिजवाना, बनवासा, बड़ौदा। उचाना कलां से हिसार वाया काकडोद, लितानी, हसनगढ़, बबुवा, सरसोद, बहबलपुर।

जुलाना से भिवानी-दोरड़, फरमाणा, महम। जुलाना से हांसी वाया करेला, बड़छप्पर, बास, बटौल, गढ़ी।

नरवाना से कलायत वाया बेलरखां, उझाना, गढ़ी, धनौरी, कोयल, कुराड़।

नरवाना से टोहाना वाया फरैन कलां, नेहरा, खरड़वाल, समैण, कन्हड़ी।

जींद से ढिगाना वाया सिंधवी खेड़ा, रधाना, ललितखेड़ा

15 दिन की अवधि में आवेदन जमा कराएं

सचिव गिरीश कुमार ने बताया कि हरियाणा के परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार स्टेज कैरिज स्कीम के अंतर्गत जिला जींद के विभिन्न मार्गों
पर स्टेज कैरिज परमिट प्रदान किए जाने हैं। इसके लिए व्यक्तियों से 15 दिन की अवधि के भीतर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क राशि 25 हजार रुपए जोकि नॉन-रिफंडेबल है का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी कार्य दिवस में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक जिला परिवहन अधिकारी कम सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, जींद के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।