Haryanaline_Logo

 हरियाणा में अब सफर करना होगा महंगा, सरकार ने इस रूट की सड़कों पर लगाया नया टोल, देखें डीटेल्स

 
Haryana News
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा गुरुग्राम फरीदाबाद क्षेत्र के तीन सड़कों के कुछ हिस्सों पर टोल टैक्स लगाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है और इन सड़कों पर गाड़ियों से 40 से 350 रुपए तक का टोल टैक्स लिया जाएगा। सामने यह जानकारी के अनुसार गुरुग्राम फरीदाबाद और क्रेशर जोन सड़क पर एक-एक टोल प्लाजा बनाया जाएगा।

बल्लभगढ़-सोहना सड़क पर दो टोल प्लाजा बनाया जाएगा। आपको बता दे की तीन पहिया गाड़ी और पिकअप जीप कर से ₹40 प्रति यात्रा लिया जाएगा वहीं व्यावसायिक गाड़ियों से ₹170 और हल्के ट्रैकों से 140 रुपए लिए जाएंगे वहीं 10 टायर वाले ट्रक से ₹300 लिए जाएंगे। पहले यहां सफर करना फ्री था लेकिन अब सफर महंगा हो जाएगा।

 

इन्हें टोल से छूट

दोपहिया वाहन, कृषि उपज ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेना के वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन, पुलिस और दमकल वाहन टोल से मुक्त रहेंगे। आपको बता दे की काफी समय पहले सरकार ने यहां टोल लगाने का फैसला लिया था लेकिन अब टोल टैक्स यहां लगाया जा रहा है।

 जल्द ही टोल टैक्स लागू किया जाएगा जिससे सबसे ज्यादा नुकसान 10 पहिया गाड़ियों को होने वाली है क्योंकि सरकार के द्वारा सबसे ज्यादा टोल टैक्स 10 पहिया गाड़ियों पर लगाया गया है। 10 पहिया गाड़ियों से ₹300 तक लिया जाएगा।