National Highway Jind: भाखड़ा के ऊपर से गुजरने वाले 2 नेशनल हाईवे ने जींद को दी नई पहचान, जिले में विकास ने पकड़ी रफ्तार
New National Highway Jind: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा मिलकर बिछाए गए नेशनल हाईवे के जाल ने जिले में विकास को नहीं रफ्तार देने का काम किया है। जींद जिले से होकर गुजरने वाले छोटे-बड़े 9 नेशनल हाईवे जिले में लोगों का सफर तो आसान कर ही रहे हैं साथ ही साथ जिले के विकास को भी नए पंख लगा रहे हैं। इन नेशनल हाईवे की निर्माण सिंह जींद जिले की दिशा और दिशा दोनों में बदलाव देखने को मिला है। इसके अलावा जिले की युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर खुले हैं। बता दें कि इन हाईवे के निर्माण के बाद ही सरकार ने जिले में नई आईएमटी बनाने का फैसला भी लिया है।
भाखड़ा नदी के ऊपर से होकर गुजरने वाले दो नेशनल हाईवे ने जींद को दी नई पहचान
दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे (एनएच-352) और हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे (एनएच-152) के क्रॉसिंग प्वाइंट के साथ बह रही भाखड़ा नहर का दृश्य इन दिनों लोगों को आकर्षित कर रहा है। आधुनिक सड़क नेटवर्क और नहर का यह संगम क्षेत्र की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सिरसा ब्रांच भाखड़ा नहर जहां किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध करा रही है, वहीं दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों के कारण जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में विकास गतिविधियों को गति मिली है। बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, परिवहन और निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। इसका सीधा असर आसपास की जमीनों की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। हाईवे और नहर के निकट स्थित भूमि की वैल्यू लगातार बढ़ रही है।
भाखड़ा नहर का पानी मिलने से कृषि उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पर्याप्त सिंचाई सुविधा के कारण किसान अधिक पैदावार ले रहे हैं, जिससे उनकी आय बढ़ी है और आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। वहीं दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे के माध्यम से जींद की पंजाब से सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होने से जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिला है। इन नेशनल हाईवे से जींद जिले को विकास के रूप में नई पहचान मिली है। (Jind News)
