Haryanaline_Logo

हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 

 
Whatsapp-Group

Haryana Weather Hindi: हरियाणा में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो राज्य में दो नए सिस्टम एक्टिव हुए हैं जिसकी वजह से राज्य में बारिश हो रही है वहीं मानसून भी अपनी रफ्तार पर है।

 इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

 मौसम विभाग में हरियाणा के जींद, कुरुक्षेत्र सोनीपत महेंद्रगढ़ नारनौल, हिसार गुरुग्राम में आज तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ ब्रजपात का अलर्ट भी जारी किया गया है।

 किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी 

 मौसम विभाग के द्वारा किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी किया गया है। मौसम विभाग में किसानों से अपील किया है कि फिलहाल खेतों में पानी डालने से बचें। मानसून पूरी तरह से सक्रिय है ऐसे में फसलों को नुकसान हो सकता है और खेतों में कीटनाशक का प्रयोग भी नहीं करें।