Haryanaline_Logo

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, राज्य में बारिश की दस्तक, इन जिलों में अगले 6 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

 
Haryana weather
Whatsapp-Group

Haryana weather alert : मार्च के दूसरे सप्ताह में हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से राज्य में मौसम ने करवट लिया है। भयंकर गर्मी के वजह से लोगों का बुरा हाल हो गया था लेकिन राज्य में आज सुबह कई जिलों में हल्की बारिश हुई जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है।

 

 कई जिलों में हुई बारिश

 

हरियाणा के कई जिलों में आज रविवार की सुबह आंधी बारिश हुई वहीं रेवाड़ी में तेज गरज के साथ ओले भी गिरे हैं जिससे फसलों को नुकसान हुआ है।गुरुग्राम फरीदाबाद रेवाड़ी हिसार सोनीपत और रोहतक के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है।

 

 मौसम विभाग के द्वारा राज्य के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 6 दिनों तक राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी।

 

 इन जिलों में 6 दिनों तक बारिश का अलर्ट 

 हरियाणा के मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के चरखी दादरी, भिवानी झज्जर रोहतक हिसार फतेहाबाद सिरसा जींद करनाल कुरुक्षेत्र अंबाला पंचकूला यमुनानगर रेवाड़ी और गुरुग्राम सहित कई जिलों में अगले 6 दिनों तक चमक गरज के साथ बारिश होगी।

 हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण राज्य में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही है। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। 20 मार्च तक राज्य के कई जिलों में बारिश होगी।