हरियाणा में आज मौसम लेगा यू टर्न, सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में होगी हल्की बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में आज शाम को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण राज्य के तमाम जिलों में झमाझम बारिश होगी। हरियाणा में अगले दो दिनों तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज 4 मार्च को शाम के समय में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसके कारण राज्य में बादल छाएंगे और हल्की बारिश की संभावनाएं बन रही है।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा में बीती रात को कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के पार दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान हिसार जिले का रहा, यहां रात के समय में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
आज होली के दिन होगी बारिश
आज 4 मार्च को हरियाणा में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन शाम के समय राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है। 5 मार्च को राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। वहीं गुरुग्राम हिसार पलवल समिति कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी होगी।
6 मार्च और 7 मार्च को आमतौर पर साफ आसमान और गर्मी का एहसास रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान संकेतों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से ऊंचा रह सकता है, मगर 6 मार्च को कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.
