Movie prime

Jind Weather: जींद में सुबह बादल, दोपहर में धूप से राहत, अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री तक पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह बादलों के कारण अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। दोपहर बाद जब धूप खिलकर निकली तो अधिकतम तापमान में करीब 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 16.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप निकलने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ी और लोग ठंड से बचाव के लिए घरों से बाहर निकलते नजर आए। सुबह और शाम के समय ठंडी हवा के चलते ठिठुरन बनी रही।
 
Weather report Jind

Jind News: सोमवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रहा। सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे ठंड का असर बरकरार रहा। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह बादलों के कारण अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। दोपहर बाद जब धूप खिलकर निकली तो अधिकतम तापमान में करीब 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 16.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप निकलने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ी और लोग ठंड से बचाव के लिए घरों से बाहर निकलते नजर आए। सुबह और शाम के समय ठंडी हवा के चलते ठिठुरन बनी रही।

बीते कुछ दिनों से जिले में लगातार ठंड का प्रकोप बना हुआ है। बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकल पा रही थी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। सोमवार को धूप निकलने से खासकर बुजुर्गों और बच्चों को राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग धूप सेंकते दिखाई दिए।

फसलों की निगरानी करें किसान

आगामी 11 जनवरी तक मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जबकि दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम फसलों के लिए सामान्य बना हुआ है। धूप निकलने से सरसों और गेहूं की फसलों को लाभ मिलेगा। लेकिन सुबह के समय पड़ने वाली ठंड से पाले का खतरा बना रह सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की निगरानी करें और आवश्यक एहतियात बरतें। -डॉ. गिरीश नागपाल, डीडीए, कृषि विभाग।

आने वाले दिनों में सुबह-शाम सर्द हवाएं और करेंगी परेशान

लगातार बादलों और ठंड के बीच सोमवार को धूप का निकलना आमजन के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया। सुबह ठंड और कोहरे जैसे हालात से जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही, वहीं वहीं दोपहर दोपहर की की धूप ने बाजारों और सड़कों पर रौनक लौटा दी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले कुछ दिन धूप रहने से ठंड का असर कुछ कम होगा, लेकिन सुबह-शाम सर्द हवाएं अभी परेशान करती रहेंगी।