Haryanaline_Logo

हरियाणा में कब लागू होगा 8th Pay Comission? सामने आई बड़ी अपडेट, जल्द मिलेगी खुशखबरी 

 
8th pay Comission
Whatsapp-Group

 

8th Pay Comission : हरियाणा में आठवें वेतन आयोग का इंतजार करने वाले लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनर्स को भी जल्द ही आठवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा।

 जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी

 आठवें वेतन आयोग  का दल 16 से 18 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ का दौरा करने वाला है। इस दौरान हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा मिल सकता है। आठवां वेतन आयोग को लेकर हरियाणा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों का सुझाव लिया जाएगा।

 तीनों राज्यों के कर्मचारी और पेंशनर्स का सुझाव लेने के बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। केंद्र सरकार के आदेश के बाद आठवें वेतन आयोग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

 सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी 

 आठवीं वेतन आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फिटमेंट फैक्टर में भी 3% से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वही ट्रैवल भत्ता अलाउंस में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

 लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कर्मचारी

 केंद्रीय कर्मचारियों के द्वारा लंबे समय से आठवें वेतन आयोग का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि साल 2027 तक आठवी वेतन आयोग को लागू कर दिया जाएगा। हालांकि आठवी वेतन आयोग को जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा।