Haryanaline_Logo

भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल डीजल के रेट? मिडिल ईस्ट वॉर के बीच तेल के कीमतों को लेकर सरकार ने दिया बड़ा संकेत

 
Petrol diesel price
Whatsapp-Group

Petrol diesel price: अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया है। पाकिस्तान समेत कई देशों में एलपीजी गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की कमी देखने को मिल रही है जिसकी वजह से इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं। इसी बीच भारत सरकार ने भी बड़ा संकेत दिया है जो कि आपके लिए राहत भरी खबर साबित हो सकती है।

 पेट्रोल डीजल के कीमतों को लेकर एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि सरकार का अभी पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी का कोई प्लान नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में जानकारी दिया कि फिलहाल देश में पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने का कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।

भारत में पेट्रोल डीजल के रेट में नहीं होगी बढ़ोतरी 

उन्होंने बताया कि देश में महंगाई निचले स्तर पर है। सरकारी अधिकारी और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने बताया कि भारत में रिफाइनरी कंपनियों, बीपीसीएल मजबूत स्थिति में है। एचपीसीएल की स्थिति अभी बेहद अच्छी है। इन तीनों कंपनियों की स्थिति अच्छी होने के वजह से भारत में पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी नहीं होगी।

 सरकार ने कई बार कहा है कि भारत में पेट्रोल डीजल का स्टॉक है इसलिए लोगों को अभी परेशान होने की बिलकुल जरुरत नहीं है वहीं दूसरी तरफ रूस के द्वारा भी कच्चा तेल खरीदा जा रहा है ऐसे में भारत में तेल को लेकर किसी भी तरह की समस्या नहीं आने वाली है।