Haryanaline_Logo

इस हाइवे के बनने से चमकेगी हरियाणा के इन दो जिलों की किस्मत, अभी से धड़ाधड़ बढ़ रहे हैं जमीन के रेट

 
Whatsapp-Group

 

Rewari gurugram highway :  रेवाड़ी गुरुग्राम हाईवे का इंतजार हरियाणा के लोग बेसब्री से कर रहे हैं। सामने ताजा अपडेट के अनुसार इस हाईवे  के द्वारका एक्सप्रेसवे से केएमपी एक्सप्रेस वे तक के भाग का ट्रायल भी शुरू हो गया है। अगले कुछ महीने तक इसके ट्रायल का काम पूरा किया जाएगा। अगर कहीं कोई खामी दिखाई देती है तो उसे ठीक किया जाएगा और जब ट्रायल का काम पूरी तरह से पूरा हो जाएगा उसके बाद ही इस हाइवे को लोगों के लिए खोला जाएगा। 

 इस हाइवे के बनने से रेवाड़ी से गुरुग्राम का सफर हो जाएगा आसान 

 इस हाईवे का काम पूरा होने के बाद रेवाड़ी से गुरुग्राम का सफर बेहद ही आसान हो जाएगा। 10 से 20 मिनट के समय में दोनों शहरों की दूरी तय की जा सकेगी।

 

 रोजगार और व्यापार को लगेंगे पंख 

 आपको बता दे दिल्ली जयपुर हाईवे के गुरुग्राम रेवाड़ी भाग पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया था जिस काम करने के लिए इस नए हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इस हाइवे के बनने से व्यापार और रोजगार को पंख लगेंगे। फिलहाल इसके ट्रायल का काम किया जा रहा है और बारीकियां से इस हाईवे का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि सफर के दौरान कोई दुर्घटना ना हो।

 

  ट्रैफिक की समस्या हो जाएगी खत्म 

 

 जैसे ही इस हाईवे का निर्माण हो जाएगा वैसे ही ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। अभी रेवाड़ी से गुरुग्राम का सफर करने में कई बार घंटे का समय लग जाता है क्योंकि ट्रैफिक का दबाव काफी अधिक होता है लेकिन इस हाईवे का निर्माण कार्य जैसे ही पूरा होगा ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा और लोग काफी कम समय में दोनों शहरों की दूरी तय कर पाएंगे।

 जमीन के रेट में हो रही है बढ़ोतरी 

 गुरुग्राम में तो जमीन के रेट पहले से ही अधिक है लेकिन इस हाइवे के बनने के बाद अब रेवाड़ी में भी जमीन के रेट को पंख लग गए हैं। रेवाड़ी में जमीन के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जो जमीन पहले लाखों रुपए में बिकती थी इस हाइवे के निर्माण कार्य के शुरू होने के बाद उसकी कीमत करोड़ों में पहुंच गई है।