Haryanaline_Logo

जींद शहर के चारों नए सेक्टरों में सीवरेज समस्या का होगा स्थाई समाधान, लोगों को मिलेगी राहत

अनूज ढांडा, जेई, HSVP ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास एवं प्राधिकरण के तहत जींद शहर के सेक्टर 6, 7, 8 व 9 में सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान होगा। इसके लिए HSVP द्वारा सेक्टर 9 में नया डिस्पोजल बनाया जाएगा और इसे गोहाना रोड पर राजमहल के पास पुरानी मेन सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए करीब 4.50 करोड़ के टेंडर लगाए जा चुके हैं। डिस्पोजल निर्माण के लिए खुदाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। 

 
JIND CITY NEWS
Whatsapp-Group

Haryana Line, New Sector Jind: जींद शहर के चार नए सेक्टरों के रहवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। शहर के सेक्टर 6, 7, 8 व 9 के बाशिंदों को जल्द ही वर्षों पुरानी सीवरेज व्यवस्था और जलभराव की गंभीर समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। इन चारों सेक्टरों के सीवरेज के गंदे पानी की निकासी के लिए HSVP ने सेक्टर 9 में एक नया डिस्पोजल बनाया जाएगा। सेक्टर 9 में बनने वाले डिस्पोजल से गंदे पानी को करीब 4 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन के जरिए गोहाना रोड स्थित पुरानी सीवरेज लाइन में डाला जाएगा। इसके बाद इस पानी को बराह और रधाना गांव के पास बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीटमेंट के लिए भेजा जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से पिछले करीब 2 दशक पहले विकसित किए गए चारों नए सेक्टरों से सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या से रहवासियों को स्थाई राहत मिल सकेगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 4.50 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। जिसके तहत डिस्पोजल, मशीनरी व पाइप लाइन आदि कार्य शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट के निर्माण पूरा होने से करीब 25 से 30 हजार की आबादी को राहत मिल पाएगी।

दो दशक से अटकी थी जींद के इन सेक्टरों में मुख्य सीवरेज लाइन

हरियाणा विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर विकसित किए जाने के दौरान आंतरिक सीवरेज लाइनें तो बिछाने के बाद इन्हें किसी मुख्य डिस्पोजल या एसटीपी नेटवर्क से सीधे नहीं जोड़ा गया था। इस कारण पिछले कई वर्षों से सेक्टरों की सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी रहती है। इतना ही नहीं, आम दिनों में भी सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा रहता था, जिससे न केवल दुर्गंध फैलती थी, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी हमेशा मंडराता रहता था।

सेक्टरवासियों ने उठाई सीवरेज समस्या 

जींद शहर के सेक्टर 8 के प्रधान सत्यवीर सिंह और सेक्टर 9 आरडब्ल्यूए के प्रधान कर्मपाल देसवाल ने बताया कि हुड्डा ने सेक्टर 6, 7, 8 व 9 में सीवरेज लाइनें तो बिछा दीं, लेकिन इन्हें मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया। सेक्टरवासी सीवरेज व बरसाती पानी की निकासी दुरुस्त कराने की मांग कई बार अधिकारियों के समक्ष उठा चुके हैं। स्थानीय निवासी पवन, राजबीर, सुमित ने बताया कि बारिश में पानी जमा होने से मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है। जिससे रहवासियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बनी रहती है। 

अनूज ढांडा, जेई, HSVP ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास एवं प्राधिकरण के तहत जींद शहर के सेक्टर 6, 7, 8 व 9 में सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान होगा। इसके लिए HSVP द्वारा सेक्टर 9 में नया डिस्पोजल बनाया जाएगा और इसे गोहाना रोड पर राजमहल के पास पुरानी मेन सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए करीब 4.50 करोड़ के टेंडर लगाए जा चुके हैं। डिस्पोजल निर्माण के लिए खुदाई का काम भी शुरू कर दिया गया है।