Haryanaline_Logo

Jind News: जींद जिले के इन गांवों में बनाई जाएगी नई सड़क, करोड़ों रुपए होंगे खर्च 

सफीदों और जुलाना विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों के नवनिर्माण और स्पेशल रिपेयर के लिए कुल 4.61 करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतरीन सुविधा मिल सकेगी।
 
JIN D NEW ROAD
Whatsapp-Group

Jind News: जींद जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और खस्ताहाल सड़कों को सुधारने के लिए हरियाणा राज्य कृषि एवं मार्केटिंग बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। सफीदों और जुलाना विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों के नवनिर्माण और स्पेशल रिपेयर के लिए कुल 4.61 करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतरीन सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल सड़क जर्जर होने से वाहन चालकों व ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ढाठरथ से जामनी तक की नई सड़क बनाई जाएगी। नई सड़क के निर्माण की प्रशासनिक व वित्तीय प्रक्रिया शुरू हो गई है।

गांव ढाठरथ से जामनी तक नई लिंक रोड निर्माण के लिए हरियाणा राज्य कृषि एवं मार्केटिंग बोर्ड ने 1.85 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है। फिलहाल यह रास्ता कच्चा होने से बारिश के सीजन में आने जाने वालों को परेशानी होती है। इस सड़क के बनने से ढाठरथ, जामनी और खरकगादिया की पंचायतों के बीच संपर्क बेहतर होगा। ठेका आवंटित होने के बाद निर्माण एजेंसी को 165 दिनों के भीतर कार्य पूरा करना होगा।

2.76 करोड़ से चकाचक होंगी जुलाना की सड़कें

जुलाना विधानसभा क्षेत्र में कार्य योजना 2026-27 के तहत ग्रुप-1 की 4 प्रमुख लिंक मागों की सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 2.76 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन सड़कों में बहबलपुर से बुराडहैर वाया बराड़ खेड़ा, गांव रधाना से निडानी, गांव पडाना से ढिगाना, गढ़वाली से बुराडहैर गांव तक सड़क की स्पेशल रिपेयर की जाएगी। इससे दर्जनों गांवों के लोगों की राह आसान होगी।

टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई: एसई

नवीन दहिया, एसई, कृषि एवं मार्केटिंग बोर्ड, जींद ने बताया कि जिले में मार्केटिंग बोर्ड की अधीन सड़कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। सीएम घोषणा के मुताबिक ढाठरथ से जामनी तक की नई सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही जुलाना क्षेत्र की चार सड़कों की स्पेशल रिपेयर की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़कों को चकाचक करा दिया जाएगा, ताकि लोगों को आने जाने में सहूलियत मिल सके। जींद जिले में बनने जा रही इस नई सड़क से लगभग आधा दर्जन गांवों की कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हो जाएगी।