Haryanaline_Logo

MP के 7 जिलों में स्कूलों में हुई छुटियां, जानिए क्या है वजह ? 

SCHOOL HOLIDAY MP
 
MP SCHOOL CLOSED UPDATE
Whatsapp-Group

School Closed: मध्य प्रदेश राज्य से स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से सात जिलों में स्कूलों में छुट्टियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी गुना और रायसेन सहित 7 जिलों में लगातार हो रही भीषण बारिश और नदियां और नाले खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण स्कूलों में बच्चों की छुट्टियों के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा भारी बारिश के कारण बाढ़ के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया है। बता दें कि प्रदेश के रायसेन,  शिवपुरी और गुना, श्योपुर, मुरैना, भिंड और ग्वालियर जिले में स्कूलों (school closed MP) बंद रखने की घोषणा की गई है। 

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायसेन जिला द्वारा जारी किए गए लेटर में लिखा गया है कि जिले में अत्यधिक वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग जिला रायसेन अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालय कक्षा 01 से 12वी तक एवं प्ले स्कूल / सीबीएसई तथा अन्य वोर्ड से मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों में दिनांक 05.09.2026 को छात्र छात्राओं का अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होना सुनिश्चित करे।

SCHOOL HOLIDAY LATTER

इन जिलों में भी छुट्टी के आदेश हुए जारी

मध्य प्रदेश राज्य के कई जिलों में हो रही भारी बारिश की वजह से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुना जिले में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी गुना द्वारा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किया गया है। वहीं भिंड जिले में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल बंद रखने की आदेश जारी हुए हैं। इसके अलावा मुरैना जिले में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं भारी बारिश के कारण प्रदेश के ग्वालियर जिले में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल और रायसेन जिले में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी हुए हैं। शिवपुरी जिले में भी लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इसके अलावा श्योपुर जिले में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी हुए हैं। (School Closed MP)