Haryanaline_Logo

जींद से दिल्ली का सफर होगा मात्र 2 घंटे में पूरा, शुरू हुई हरियाणा रोडवेज बस सेवा 

रोडवेज प्रशासन के अनुसार, यह बस सेवा रोजाना जींद बस स्टैंड से सुबह 7:30 बजे और दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी। इस नॉन-स्टॉप सेवा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुगम, सुरक्षित, आरामदायक और तेज परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। जींद से दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को अब लंबे रूट और जाम की झंझट से राहत मिलेगी।
 
JIND TO DELHI ROADWAYS BUS TIME TABLE
Whatsapp-Group

Haryana Line, Jind To Delhi Haryana Roadways: जींद जिले के यात्रियों को हरियाणा रोडवेज विभाग ने बड़ी सौगात दी है। हरियाणा राज्य परिवहन ने यात्रियों के लिए जींद बस स्टैंड से नेशनल हाईवे ग्रीन फील्ड से वाया सोनीपत होते हुए आईएसबीटी (ISBT) दिल्ली के लिए नॉन-स्टॉप बस सेवा की शुरुआत की है। इसके शुरू होने से अब जींद से दिल्ली तक का सफर केवल 2 घंटे में पूरा हो सकेगा, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी।

रोडवेज प्रशासन के अनुसार, यह बस सेवा रोजाना जींद बस स्टैंड से सुबह 7:30 बजे और दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी। इस नॉन-स्टॉप सेवा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुगम, सुरक्षित, आरामदायक और तेज परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। जींद से दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को अब लंबे रूट और जाम की झंझट से राहत मिलेगी।

जींद से दिल्ली के बीच सीधी बस सेवा से यात्रियों का सफर होगा तनाव मुक्त

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान अनूप लाठर ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की यह पहल यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस सीधी बस सेवा से यात्रियों का न केवल समय बचेगा, बल्कि सफर भी सुहावना और तनावमुक्त रहेगा। उन्होंने कहा कि रोडवेज प्रशासन यात्रियों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए यात्री जींद बस स्टैंड पूछताछ केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। 

रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को मिलेगी सहूलियत 

इस नई बस सेवा की शुरुआत पर स्थानीय यात्रियों अर्जुन, अंकुश, दिनेश, मोहित, पवन, हिमाक्ष सिहाग, प्रत्यक्ष, सतबीर, दलशेर और नगीन सिंह ने खुशी जताई। यात्रियों का कहना है कि दिल्ली जाने के लिए पहले काफी समय लग जाता था, लेकिन अब केवल 2 घंटे में दिल्ली पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा। इस सुविधा से रोजाना आवागमन करने वाले लोगों के कामों में काफी सहूलियत होगी। यात्रियों को उम्मीद है कि इस सफल पहल के बाद हरियाणा रोडवेज भविष्य में अन्य प्रमुख मागों पर भी इसी तरह की नॉन-स्टॉप और द्रुतगामी बस सेवाओं का विस्तार करेगा।