Haryanaline_Logo

Rashifal 4 November: आईए जानते हैं 4 नवंबर का संपूर्ण राशिफल
 

Rashifal 4 November: आईए जानते हैं 4 नवंबर का संपूर्ण राशिफल
 
 
RASHIFAL 4 NOVMBER
Whatsapp-Group
Rashifal 4 November: Let's know the complete horoscope of 4 November

Today rashifal: 4 नवंबर को आपका राशिफल आपके लिए कितनी खुशियां लेकर आएगा या 4 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है यह जानने के लिए आप संपूर्ण खबर को पढ़ें। 


मेष राशिफल

मेष राशि वालों का आज का दिन शुभ रहेगा। इस राशि वाले जातक यदि लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों का आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले एक बार अवश्य सोच विचार करें। आप व्यर्थ के कार्य में उलझ सकते हैं। मन अशांत रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जैसा आप सोच रहे हैं वैसा लाभ दिखाई नहीं देगा। सहयोगियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। परिवार में कुछ बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आंतरिक मतभेद दूर होंगे।

मिथुन राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज मिथुन राशि वालों के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन न करें। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशिफल 

कन्या राशिफल के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशिफल के जातक आज किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह राशिफल 

सिंह राशिफल के जातक के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।


तुला राशिफल

तुला राशि वाले आज अपना विशेष ध्यान रखें क्योंकि आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव आपको महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप कोई नया कार्य शुरू आज न करें। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता हाथ लगना मुश्किल है। परिवार में भाई और भतीजे से झगड़ा हो सकता है। पत्नी से मतभेद होंगे।


धनु राशिफल

धनु राशि वाले व्यक्ति का आज का दिन (Today rashifal) आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक  राशिफल

वृश्चिक राशि के व्यक्ति का आज का दिन शुभ है। आज सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात से सफलता के मार्ग खुलेंगे। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नया मकान वाहन आदि आज खरीद सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी लंबी यात्रा पर परिवार के लोगों के साथ जा सकते हैं।

कुंभ राशिफल 

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

मकर राशिफल 

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

मीन राशिफल 

आज का दिन मीन राशिफल वालों के लिए  होगा। आज आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार और मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवारों में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

नोट :- आज राशिफल में बताई गई सभी बातें पंडित बीरबल शास्त्री द्वारा सूचना के रूप में दिया गया अनुमान है। हरियाणा लाइन वेबसाइट इस प्रकार के किसी भी प्रकार के अंधविश्वास की पुष्टि नहीं करता है।