आज का राशिफल: कुछ राशियों के लिए रहेगा शुभ, मिल सकते हैं नए अवसर
Movie prime

आज का राशिफल: कुछ राशियों के लिए रहेगा शुभ, मिल सकते हैं नए अवसर

 
Today Rashifal

मेष: शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला। परिवार और दोस्तों का सहयोग तरक्की में मददगार होगा। अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। व्यापार में थोड़ा नुकसान हो सकता है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा और सरकारी मामले सुलझ सकते हैं।

वृष: शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। युवाओं के लिए मौज-मस्ती का समय रहेगा। यात्रा लाभदायक हो सकती है, धैर्य रखें।

मिथुन: शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी। ध्यान धार्मिक और पारिवारिक आयोजनों में रहेगा। नए आय स्रोत तलाशेंगे। कार्यस्थल पर अच्छा प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। जरूरतमंदों की मदद से खुशी मिलेगी।

कर्क: शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला। दूसरों की आलोचना से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। व्यापार में फायदा होगा। धार्मिक कार्यों और विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है। निजी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह: शुभ अंक 1, शुभ रंग काला। तनाव सेहत बिगाड़ सकता है। खर्च ज्यादा होने से कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। व्यवहार में कठोरता रिश्तों में दरार डाल सकती है। साझेदारी टूटने का अफसोस रहेगा।

कन्या: शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी। जिद में आकर नुकसान कर सकते हैं। विरोधी परेशान करेंगे। दाम्पत्य जीवन में टकराव संभव है। आय बढ़ सकती है और धर्म में रुचि भी।

तुला: शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा। प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर मिलेंगे। सरकारी मामलों से राहत मिलेगी। काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक: शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी। समय के साथ हालात ठीक होंगे। विरोधी सामने आएंगे पर नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। रिश्तों में चल रही रुकावट खत्म हो सकती है।

धनु: शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विश्वासपात्र धोखा दे सकते हैं। पैतृक संपत्ति विवाद का हल संभव है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर तनाव में रहेंगे।

मकर: शुभ अंक 2, शुभ रंग नारंगी। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। अविवाहितों को विवाह संबंधी चर्चाओं में सफलता मिलेगी। यात्रा में परेशानी संभव है। पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

कुंभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी। बेवजह खर्च से परेशानी होगी। उलझनें बढ़ेंगी। विरोधियों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की अनदेखी से मन दुखी होगा।

मीन: शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी। विद्यार्थियों को सफलता से खुशी मिलेगी। विवाह संबंधी चर्चाओं में प्रगति होगी। परिवारिक झगड़े सुलझ सकते हैं। विरोधी कमजोर होंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।