कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार थमी, गोरखधाम एक्सप्रेस सर्वाधिक 7 घंटे 40 मिनट लेट
Indian Railway: हरियाणा में सिरसा शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों से घने कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह-शाम दृश्यता शून्य जैसी बनी रही, जिससे सड़क और रेल परिवहन सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
गोरखधाम एक्सप्रेस लगभग 8 घंटे हुई लेट
गोरखधाम एक्सप्रेस 7 घंटे 40 मिनट देरी से, सुबह 10:40 की बजाय शाम 6:40 बजे सिरसा पहुंची। जयपुर-बठिंडा एक्सप्रेस करीब 3 घंटे देरी से, 3:50 बजे के बजाय शाम 7 बजे पहुंचना बताया गया। रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर 1 घंटा 16 मिनट लेट, दोपहर 2:20 बजे की बजाय 3:40 बजे सिरसा पहुंची। मेरठ कैंट से श्रीगंगानगर 1 घंटे 30 मिनट की देरी से सिरसा आई। किसान एक्सप्रेस भी एक घंटे ट्रेन की देरी से चल रही है। जिसके कारण यात्रियों को ठंड में खासा दिक्कतें पेश आ रही हैं। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे। वहीं 2 जनवरी से ठंड और शीतलहर से तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।
