Train Cancelled Update: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! ब्रिज निर्माण के चलते 26 से 28 फरवरी तक इस रूट पर रद्द रहेंगी कई ट्रेनें
Indian Railway: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग द्वारा दिल्ली मंडल में घेवर-बहादुरगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 55 पर आरसीसी स्लैब लॉन्चिंग के कार्य के चलते 26, 27 और 28 फरवरी को कई ट्रेन रद्द करने का फैसला लिया है। ब्रिज निर्माण के चलते 26 से 28 फरवरी 2026 तक अनेक ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट, डायवर्ट और रेगुलेट किया गया है। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार सबसे अधिक असर जींद, रोहतक, दिल्ली और आसपास के रूट पर पड़ेगा। रेलवे की ओर से इस संबंध में शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने व डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानी होगी।
28 फरवरी को यह ट्रेनें में रहेंगी रद्द
रेलवे विभाग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 28 फरवरी नई दिल्ली-रोहतक (14323), रोहतक-नई दिल्ली (14324), जींद-नई दिल्ली (64912), नई दिल्ली-जींद (64915), शामली-दिल्ली (54058), (54031, जींद-दिल्ली 54032), दिल्ली-जींद 64931), (64932, दिल्ली-जाखल (54035) और दिल्ली-नरवाना (54033) ट्रेनें रद्द रहेंगी।
27 फरवरी को यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
27 फरवरी को जींद-दिल्ली (54034) और दिल्ली-शामली (54057) भी नहीं चलेंगी। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा। 14732 बठिंडा-दिल्ली ट्रेन रोहतक तक ही जाएगी, जबकि 14731 दिल्ली-बठिंडा रोहतक से चलेगी। 12481 14619 दिल्ली-श्रीगंगानगर और 12482 श्रीगंगानगर-दिल्ली भी रोहतक से शॉर्ट ओरिजिनेट/टर्मिनेट होंगी। जाखल-दिल्ली (54036) ट्रेन जींद तक ही सीमित रहेगी। इसके अलावा अगरतला फिरोजपुर कैंट और 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ ट्रेनें दिल्ली-सोनीपत-गोहाना - जींद मार्ग से डायवर्ट होकर चलेंगी। 16032 कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस भी बदले रूट से संचालित होगी। कुछ ट्रेनों को 25 मिनट तक रेगुलेट भी किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले एनटीईएस एप या हेल्पलाइन 139 पर जानकारी लेने की अपील की है। दैनिक यात्री संघ के सचिव सुरेंद्र कुमार के मुताबिक अचानक हुए बदलाव से दैनिक यात्रियों और परीक्षार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
