Haryanaline_Logo

Train Cancelled Update: धुंध के कारण 14 ट्रेनें 30 मिनट से 12 घंटे तक लेट, आठ ट्रेनें हुई रद्द, देखिए पूरी रिपोर्ट

हरियाणा सहित देश के कई प्रदेशों में अब बढ़ती ठंड के साथ ट्रेनें भी लेट होनी और रद्द होनी शुरू हो गई है। अलसुबह धुंध पड़ने से ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन से आवाजाही करने वाली 22 ट्रेनें प्रभावित रही। इनमें 14 ट्रेनें निर्धारित समय से 30 मिनट से 12 घंटे तक की लेट रही। वहीं, 8 ट्रेनें रद्द रहीं।
 
TRAIN CANCELLED UPDATE
Whatsapp-Group

Train Cancelled: हरियाणा सहित देश के कई प्रदेशों में अब बढ़ती ठंड के साथ ट्रेनें भी लेट होनी और रद्द होनी शुरू हो गई है। अलसुबह धुंध पड़ने से ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन से आवाजाही करने वाली 22 ट्रेनें प्रभावित रही। इनमें 14 ट्रेनें निर्धारित समय से 30 मिनट से 12 घंटे तक की लेट रही। वहीं, 8 ट्रेनें रद्द रहीं। सबसे अधिक अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय से 12 घंटे लेट रही। किशनगंज फेस्टिवल स्पेशल, अमृतसर विशेष किराया सहित जम्मू-तवी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें 8-8 घंटे लेट रहीं।

अम्बाला रेल मंडली के प्रवक्ता नीरज ने बताया कि अब धीरे-धीरे धुंध व कोहरा बढ़ेगा तो ट्रेनों की रफ्तार थोड़ी कम हो जाएगी। ऐसे में यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वहीं, रेल प्रशासन खुद धुंध की शुरुआत से ही परेशान दिखाई देने लगा है, क्योंकि लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से आने के कारण, जो निर्धारित समय से चल रही हैं, उन्हें छोटे स्टेशनों पर रुकवाकर देरी से चल रही ट्रेनों को आगे निकाला जा रहा है।

ये ट्रेनें रहीं लेट 

ट्रेन नंबर 04651 अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन 11:58 घंटे, 05733 किशनगंज फेस्टिवल स्पेशल 7:55 घंटे, 05049 अमृतसर विशेष किराया 7:45 घंटे, 12751 जम्मू तवी हमसफर 7:21 घंटे, 15097 जम्मू तवी अमरनाथ 4:56 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 5:02 घंटे, 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 3:27 घंटे, 04503 चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 3:07 घंटे, 12471 स्वराज एक्सप्रेस 1:12 घंटे, 14617 अमृतसर जन सेवा एक्सप्रेस 1:48 घंटे 12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट रहीं।

ये ट्रेनें रही रद्द 

64516 नंगल डैम-अम्बाला कैंट मेमू, 64517 अम्बाला कैंट-नंगल डैम मेमू, 12326 गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22439 श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, 22462 श्री शक्ति वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22440 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 22461 श्री शक्ति वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस व 14661 शालीमार मलानी एक्सप्रेस।