Indian Railways news : ये है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, 3.5km लम्बी, 295 डिब्बे, जाने इसकी खासियत
Mar 10, 2026, 15:38 IST
Indian Railways news: हमारे देश में लोग ट्रेन को सबसे सुविधाजनक सफर का साधन मानते हैं। यह अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारतीय रेलवे के जरिए रोजाना हजारों टन सामान एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाया जाता है।
सामान पहुंचाने के लिए माल गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। आपने कई ट्रेन देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है देश की सबसे लंबी ट्रेन कौन है? तो आईए जानते हैं देश के सबसे लंबी ट्रेन के बारे में...
देश की सबसे लंबी ट्रेन
देश की सबसे लंबी ट्रेन सुपर वासुकी है जो कि भारतीय रेलवे के द्वारा चलाई जाती है। 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर इसे चलाया गया था।
इस मालगाड़ी में टोटल 295 डिब्बे हैं और इसे चलाने के लिए 6 इंजन लगाए गए हैं। यह ट्रेन इतनी लंबी है कि जब यह किसी स्टेशन से गुजरती है तो पूरा स्टेशन पर करने में 4 मिनट का समय लग जाता है।
कितनी दूरी तय करती है यह ट्रेन
सुपर वासुकी ट्रेन कोयला ढोने के लिए चलाई जाती है। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के कोरबा से चलती है जो नागपुर के राजनांदगांव तक जाती है। यह 27000 टन कोयला लेकर जाती है। इस दूरी को तय करने में इसे 11 घंटे का समय लगता है।
दुनिया की सबसे लंबी मालगाड़ी का नाम क्या है?
अगर दुनिया की सबसे लंबी मालगाड़ी की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की BHO Iron Ore दुनिया की सबसे लंबी मालगाड़ी है जिसकी लंबाई 7.352 किलोमीटर है। यह भारत की सुपर बासुकी से दोगुनी लंबी है। भारत सरकार के द्वारा सुपर वासुकी से लंबी ट्रेन चलने पर काम किया जा रहा है।
