Haryanaline_Logo

International Geeta Jayanti Mahotsav: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर 5 दिसंबर तक चलेगी जींद और कुरुक्षेत्र के बीच स्पेशल ट्रेन, देखिए पूरा शेड्यूल

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर रेलवे ने जींद जिले को बड़ी सौगात दी है।  गीता जयंती महोत्सव पर ट्रेन यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जींद और कुरुक्षेत्र के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 22 से 23, 25, 29, 30 नवंबर व 5 दिसंबर तक चलाई जाएगी। इससे जींद, नरवाना, कैथल के रेल यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
 
Jind to kurukshetra special train on Geeta Jayanti Festival
Whatsapp-Group

Special train update: अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर रेलवे ने जींद जिले को बड़ी सौगात दी है।  गीता जयंती महोत्सव पर ट्रेन यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जींद और कुरुक्षेत्र के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 22 से 23, 25, 29, 30 नवंबर व 5 दिसंबर तक चलाई जाएगी। इससे जींद, नरवाना, कैथल के रेल यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। रेलवे ने संख्या 04481-04482 स्पेशल ट्रेन के संचालन को लेकर पत्र जारी कर जानकारी दी है। जींद के रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन कुरुक्षेत्र के लिए सुबह 10:30 बजे चलेगी और वापसी में कुरुक्षेत्र से जींद शाम 5:00 बजे पहुंचेगी।

बता दें कि रेलवे ने यात्रियों की मांग पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के लिए इस ट्रेन का संचालन किया है। रेलवे ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के लिए संख्या 04481-04482 स्पेशल ट्रेन के संचालन का पत्र जारी किया है। यह ट्रेन 22 नवंबर यानी शनिवार से शुरू हो गई है। जो 5 दिसंबर तक जारी रहेगी।

शनिवार से हुई स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू

जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन, जींद ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के लिए शनिवार से ट्रेन शुरू हो गई है। सुबह साढ़े 10 बजे जींद से चलकर दोपहर 2 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद अब जींद जिले के साथ-साथ कैथल जिले के यात्री भी गीता जयंती देखने के लिए लोग आसानी से आवागमन कर सकते हैं।