Haryanaline_Logo

Indian Railway: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने, लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन का जींद तक हुआ विस्तार

रेल द्वारा जारी हुए पत्र के अनुसार ट्रेन संख्या 54054 (Ludhiana Jakhal Pessenger Train) अब लुधियाना से सीधे जींद तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 54053 जींद से लुधियाना के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव नरवाना जंक्शन पर भी किया जाएगा। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिल सकेगी। फिलहाल यह ट्रेन केवल लुधियाना और जाखल के बीच संचालित होती थी।
 
INDIAN RAILWAY
Whatsapp-Group

Ludhiana Jakhal Pessenger Train: जींद जिले के ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेलवे द्वारा लुधियाना जाखल पैसेंजर ट्रेन का ट्रेन यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जींद तक विस्तार करने की सूचना जारी की गई है। भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने लुधियाना-जाखल दैनिक पैसेंजर ट्रेन को जींद तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब लुधियाना और जींद के बीच (Ludhiana Jakhal Pessenger Train) सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरी पेशा लोगों और व्यापारियों क को बड़ी राहत मिलेगी। इसको लेकर रेलवे द्वारा एक पत्र भी जारी कर दिया गया है।

रेल द्वारा जारी हुए पत्र के अनुसार ट्रेन संख्या 54054 (Ludhiana Jakhal Pessenger Train) अब लुधियाना से सीधे जींद तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 54053 जींद से लुधियाना के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव नरवाना जंक्शन पर भी किया जाएगा। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिल सकेगी। फिलहाल यह ट्रेन केवल लुधियाना और जाखल के बीच संचालित होती थी।

बता दें कि ट्रेन (Ludhiana Jakhal Pessenger Train) के जींद तक विस्तार होने से इसकी यात्रा दूरी 128 किलोमीटर से बढ़कर 200 किलोमीटर हो जाएगी। इससे दोनों शहरों के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। 

रेलवे के अनुसार जाखल से जींद के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन (Ludhiana Jakhal Pessenger Train) का ठहराव होगा। इससे रास्ते में आने वाले शहरों और गांवों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें रेल यात्रा के बेहतर विकल्प मिलेंगे। रेलवे अधिकारियों की मानें तो इस फैसले के बाद नरवाना, जींद जाने वाले यात्रियों को अब जाखल में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यात्रा पहले की तुलना में आसान और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। साथ ही पंजाब और हरियाणा के बीच रेल संपर्क भी मजबूत होगा।

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लिया फैसला

अजय माइकल, पीआरओ, रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और क्षेत्रीय रेल संपर्क Ludhiana (Jakhal Pessenger Train) को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है। मांग के अनुसार रेल सेवाओं का विस्तार कर यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और बेहतर यात्रा उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है। (Indian Railway)