Train cancelled Update: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! 19 नवंबर को मेगा ब्लॉक के चलते रोहतक-दिल्ली रेलमार्ग पर कई ट्रेनें रहेगी प्रभावित, देखें पूरी रिपोर्ट
Rohtak Delhi Route Train Cancelled Update: भारतीय रेलवे विभाग में रोहतक दिल्ली रेलवे रूट पर 19 नवंबर को मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें प्रभावित और रद्द होने की सूचना दी है। जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को इस रूट पर 7 घंटे 30 मिनट का मेगा ब्लॉक रहेगा। जिस वजह से इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। बता दें कि रेलवे विभाग द्वारा शकूरबस्ती–बठिंडा रेलमार्ग पर बहादुरगढ़–आसौदा के बीच पुल संख्या 62 पर आरसीसी स्लैब रखने का कार्य 19 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इसके लिए सुबह 10:15 बजे से शाम 5:45 बजे तक कुल 7 घंटे 30 मिनट का मेगा ब्लॉक घोषित किया गया है। यह मेगा ब्लॉक गाड़ी संख्या 20424 पातालकोट एक्सप्रेस और 20409 दिल्ली सराय रोहिल्ला–भटिंडा इंटरसिटी के बहादुरगढ़ से गुजरने के बाद शुरू किया जाएगा। मेगा ब्लॉक के चलते 18 नवंबर को ट्रेन संख्या 54034 जींद–पुरानी दिल्ली पैसेंजर रद्द रहेगी।
19 नवंबर को ट्रेनों का संचालन इस प्रकार रहेगा
64912 EMU (रोहतक–दिल्ली) रद्द
54032 डीजे पैसेंजर रद्द
14732 किसान एक्सप्रेस रोहतक तक ही आएगी, दिल्ली नहीं जाएगी।
12482 इंटरसिटी एक्सप्रेस रोहतक तक ही सीमित, दिल्ली नहीं जाएगी।
16032 अंडमान एक्सप्रेस वाया गोहाना–सोनीपत होकर नई दिल्ली जाएगी, रोहतक नहीं आएगी।
64932 जींद–दिल्ली EMU रद्द
64915 EMU (दिल्ली–रोहतक) रद्द
54031 दिल्ली–जींद पैसेंजर रद्द
14323/24 बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में रद्द
14731 किसान एक्सप्रेस रोहतक से बनकर चलेगी।
12481 इंटरसिटी एक्सप्रेस रोहतक से रवाना होगी।
54035 जाखल पैसेंजर रद्द
अवध–आसम एक्सप्रेस को शकूरबस्ती–घेवरा के बीच 50 मिनट रोका जाएगा।
64931 दिल्ली–जींद EMU रद्द
दैनिक रेल यात्री समिति दिल्ली–रोहतक के प्रवक्ता सतपाल ने कहा कि 18 और 19 नवंबर को रेल ब्लॉक के दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से कीर्ति नगर तक मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की मांग भी X पर की गई है, ताकि यात्रियों में अव्यवस्था न हो। (Train cancelled update)
