Movie prime

Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! पांच ट्रेनों के रूट में हुआ परिवर्तन, 21 जनवरी तक चलेगी, इंदौर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग ने रामेश्वरम फिरोजपुर एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 पर कम्प्लीट ट्रैक रिन्यूअल कार्य के चलते रेलवे ने 60 दिनों का ब्लॉक लिया है। 23 नवंबर से शुरू हुआ ब्लॉक 21 जनवरी तक चलेगा। इसके चलते मंडल से होकर चलने वाली 4 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इनमें 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दादर स्टेशन से चलेगी।
 
TRAIN ROUTE CHANGE UPDATE

Indian Railway: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग ने रामेश्वरम फिरोजपुर एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 पर कम्प्लीट ट्रैक रिन्यूअल कार्य के चलते रेलवे ने 60 दिनों का ब्लॉक लिया है। 23 नवंबर से शुरू हुआ ब्लॉक 21 जनवरी तक चलेगा। इसके चलते मंडल से होकर चलने वाली 4 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इनमें 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दादर स्टेशन से चलेगी। दादर से मुंबई सेंट्रल के बीच निरस्त रहेगी। 22210 हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दादर स्टेशन तक जाएगी। दादर से मुंबई सेंट्रल के बीच निरस्त रहेगी। 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दादर स्टेशन तक चलेगी। दादर से मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच निरस्त रहेगी। 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दादर स्टेशन से चलेगी। दादर से मुंबई सेंट्रल के बीच निरस्त रहेगी।

5 ट्रेनों के मार्ग में हुआ बदलाव 

रेलवे विभाग ने चूरू-सादुलपुर सेक्शन में ब्लॉक के कारणरेलवे ने मंडल से होकर गुजरने वाली 5 ट्रेनों का मार्ग बदला है। इसमें 6, 13, 20, 27 जनवरी की 20497 रामेश्वरम-फिरोजपुर एक्सप्रेस, 24 जनवरी की 20498 फिरोजपुर-रामेश्वरम एक्सप्रेस, 21 जनवरी की 04711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, 22 जनवरी की 04712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल और 24 जनवरी की 04715 बीकानेर-साईनगर शिर्डी स्पेशल शामिल हैं।