Movie prime

दिल्ली-मुंबई रूट की छोटी पुलिया हुई चौड़ी, बारिश में ट्रैक के पास नहीं रुकेगा पानी

दिल्ली-मुंबई रूट के सुभाष नगर और सागोद रोड ओवरब्रिज के बीच वाले माइनर ब्रिज नंबर 285 का नवीनीकरण किया गया। इसके लिए रेलवे ने रविवार को अप लाइन में सुबह 10.45 से दोपहर 2 बजे तक ब्लॉक लिया। इस दौरान इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने पुराने स्लीपर हटाकर नए गर्डर वाले स्लीपर डाले। इससे एक मीटर डाया वाली पुलिया की चौड़ाई 3 मीटर हो गई।
 
 RATLAM RAILWAY MANDAL

Ratlam Railway Mandal: दिल्ली-मुंबई रूट के सुभाष नगर और सागोद रोड ओवरब्रिज के बीच वाले माइनर ब्रिज नंबर 285 का नवीनीकरण किया गया। इसके लिए रेलवे ने रविवार को अप लाइन में सुबह 10.45 से दोपहर 2 बजे तक ब्लॉक लिया। इस दौरान इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने पुराने स्लीपर हटाकर नए गर्डर वाले स्लीपर डाले। इससे एक मीटर डाया वाली पुलिया की चौड़ाई 3 मीटर हो गई।

इसके पहले शुक्रवार को ब्लॉक लेकर डाउन लाइन के नीचे वाली पुलिया को चौड़ा किया गया था। दरअसल, अभी ब्रिज बहुत छोटा था और ज्यादा बारिश होने पर पानी तेजी से नहीं निकल पाता था, जिससे पटरी के आसपास जलजमाव की स्थिति बनती थी। इससे मिट्टी के कटाव की संभावना बनी रहती थी। इसके निदान के लिए ही रेलवे ने इसे चौड़ा किया है।

इंदौर-नैनपुर पेंचवेली ट्रेन अब चलेगी गोदिया तक

रेलवे ने इंदौर-नैनपुर के बीच चलने वाली पेंचवेली एक्सप्रेस को अब गोंदिया तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। लंबे समय से गोंदिया, नैनपुर, छिंदवाड़ा और इंदौर के बीच सीधी रेल सेवा की मांग हो रही थी और इस विस्तार के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। ट्रेन यात्रियों को इस एक्सटेंशन का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, मंडला और छिंदवाड़ा से इंदौर तक सीधा सफर संभव होगा। अभी तक इन क्षेत्रों के यात्रियों को या तो जबलपुर या नागपुर होकर घूमकर यात्रा करनी पड़ती थी। इससे समय भी अधिक लगता था और यात्रा खर्च भी बढ़ जाता था। गोंदिया से इंदौर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने से व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन के लिए आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है। रूट के विस्तार के बाद ट्रेन गोंदिया से शाम 5:30 बजे चलेगी और नैनपुर 7:50 बजे पहुंचेगी, जहां से यह 8:00 बजे इंदौर की ओर प्रस्थान करेगी। छिंदवाड़ा में ट्रेन का आगमन रात 11:20 बजे और प्रस्थान 11:30 बजे होगा। इंदौर में भी ट्रेन का समय परिवर्तित होकर 12:45 की बजाय 1:30 बजे हो जाएगा।