Movie prime

Indian Railway: जींद रेलवे जंक्शन और नरवाना में लगेंगे ट्रेन कोच इंडिकेटर, अब यात्रियों को प्लेटफार्म पर भटकने से मिलेगा छुटकारा

यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल वन एप भी लॉन्च किया है। इससे यात्री एक क्लिक पर ट्रेन का शेड्यूल, कोच पोजिशन, सीट उपलब्धता, लाइव रनिंग स्टेटस जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। एप में ट्रेन में मिलने वाले खानपान की जानकारी के साथ ऑनलाइन ऑर्डर देने की भी सुविधा होगी, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।
 
jind railway news

Jind Railway Junction: जींद रेलवे जंक्शन और नरवाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे विभाग ने एक और पहल शुरू की है। अब जींद और नरवाना रेलवे जंक्शन पर जल्द ही ट्रेन कोच इंडिकेटर सिस्टम लगाए जाएंगे। यह अत्याधुनिक सिस्टम यात्रियों को यह जानकारी देगा कि ट्रेन का कौन-सा कोच किस स्थान पर रुकेगा। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर भटकने की परेशानी से राहत मिलेगी और ट्रेन में चढ़ने-उतरने की प्रक्रिया भी सुगम बनेगी। बता दें कि दोनों स्टेशनों पर इंडिकेटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन स्क्रीन पर ट्रेन का नंबर, कोच पोजिशन, प्लेटफॉर्म नंबर और ट्रेन के आगमन प्रस्थान की रियल टाइम जानकारी दिखाई जाएगी।

मोबाइल वन एप से एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल वन एप भी लॉन्च किया है। इससे यात्री एक क्लिक पर ट्रेन का शेड्यूल, कोच पोजिशन, सीट उपलब्धता, लाइव रनिंग स्टेटस जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। एप में ट्रेन में मिलने वाले खानपान की जानकारी के साथ ऑनलाइन ऑर्डर देने की भी सुविधा होगी, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।

यह सिस्टम ऐसे करेगा काम 

जैसे ही ट्रेन स्टेशन के करीब पहुंचती है, रेलवे कंट्रोल सिस्टम से उस ट्रेन का कोच चार्ट (कौन-सा कोच कहां लगेगा) इंडिकेटर बोर्ड से जुड़ जाता है। हर प्लेटफॉर्म पर एलईडी स्क्रीन या डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इन पर ट्रेन का नाम, नंबर, आने वाला प्लेटफॉर्म और हर कोच का क्रम (जैसे एस1, एस2, ए1, बी2, जनरल, ईओजी आदि) दिखाया जाएगा। स्क्रीन पर या प्लेटफॉर्म के ऊपर लगे डिजिटल बोर्ड पर तीर या रंगों के जरिए यह दिखाया जाएगा कि कौन-सा कोच प्लेटफॉर्म के किस हिस्से पर रुकेगा-शुरुआत में, बीच में या आखिर में। यह सिस्टम एनाउंसमेंट से जुड़ा होगा, ताकि जब भी घोषणा हो कि जैसे-ट्रेन संख्या 14623 जींद एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आ रही है, तो उसी समय डिस्प्ले बोर्ड पर उसके कोचों की पोजिशन भी दिखाई देगी। अगर ट्रेन की लंबाई बदली गई हो या कोच क्रम में बदलाव हुआ हो (जैसे नया डिब्बा जोड़ा गया हो), तो यह सिस्टम तुरंत अपडेट होकर सही जानकारी दिखाएगा।

सुधीर कुमार, टेलीकॉम इंचार्ज रेलवे जींद ने बताया कि स्टेशन पर इंडिकेशन बोर्ड लगाने का काम शुरू हो चुका है। है। सभी प्लेटफार्म पर पोल खड़े किए जा रहे हैं। इन पर दो माह का समय लगेगा। इससे ट्रेन का कोच प्लेटफार्म पर किए जगह पर रुकेगा यह जानकारी प्रदर्शित करेगा।