Haryanaline_Logo

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बनाई कार्यकारिणी, बीकानेर के बिहारी लाल बिश्नोई बने उपाध्यक्ष 

राजस्थान प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मदन राठौड़ ने प्रदेश में भाजपा कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष बनने के 480 दिन बाद किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें तीन महिला उपाध्यक्ष भी शामिल है। इसके अलावा कार्य करने में साथ प्रेस प्रवक्ता, सात मंत्री, चार महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष,  एक सहकोषाध्यक्ष और एक प्रकोष्ठ प्रभारी शामिल किया गया है।
 
BJP EXECUTIVE LIST RAJASTHAN
Whatsapp-Group

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मदन राठौड़ ने प्रदेश में भाजपा कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष बनने के 480 दिन बाद किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें तीन महिला उपाध्यक्ष भी शामिल है। इसके अलावा कार्य करने में साथ प्रेस प्रवक्ता, सात मंत्री, चार महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष,  एक सहकोषाध्यक्ष और एक प्रकोष्ठ प्रभारी शामिल किया गया है। राजस्थान प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की कार्यकारिणी में इस बार बगरू विधायक कैलाश वर्मा और विराट नगर विधायक कुलदीप धनकड़ को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में इस बार अध्यक्ष द्वारा दो ही विधायकों को शामिल किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के मूल पदों पर इस बार किसी भी विधायक या सांसद को शामिल नहीं किया गया है।

बीकानेर के बिहारी लाल बिश्नोई बने प्रदेश उपाध्यक्ष 

राजस्थान प्रदेश में भाजपा द्वारा आज घोषित की गई प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर जिले के बिहारी लाल बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बिहारी लाल बिश्नोई के अलावा इस कार्यक्रम में आठ अन्य उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं, जिनमें तीन महिलाओं को जगह मिली है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में पहले से काम कर रहे 10 उपाध्यक्षों के साथ अब बीकानेर के बिहारी लाल बिश्नोई, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, अल्का मुन्दड़ा, सरिता गेना, छगन माहुर और हकरू माईड़ा उपाध्यक्ष के रूप में  जिम्मेदारी दी गई है।