Movie prime

Rajasthan News:  युवक-युवती को प्रेम करना पड़ा भारी, दोनों को पेट्रोल छिड़ककर किया आग के हवाले, देखें पूरा मामला

राजस्थान प्रदेश के जयपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिले के मौखमपुरा इलाके में एक प्रेमी और प्रेमिका को प्रेम करना उस समय भारी पड़ गया जब घर वालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। चश्मदीदों के लड़के ने बताया कि दो लोगों ने पहले उनकी जमकर पिटाई की उसके बाद दोनों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
 
RAJASTHAN NEWS

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश के जयपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिले के मौखमपुरा इलाके में एक प्रेमी और प्रेमिका को प्रेम करना उस समय भारी पड़ गया जब घर वालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। चश्मदीदों के लड़के ने बताया कि दो लोगों ने पहले उनकी जमकर पिटाई की उसके बाद दोनों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग में झुलस रहे युवक-युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और तुरंत इस मामले की स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े को गंभीर हालत में पहले बिचून सीएचसी और बाद में जयपुर स्थित सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया। युवक-युवती को परिवार के लोगों द्वारा ही जलाने का आरोप है। इस बात की पुष्टि अभी तक पुलिस द्वारा नहीं की गई है।  

70% झुलसे युवक-युवती 

जयपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना में युवक युति को जलाने के मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रेमी जोड़े के परिवार वालों पर ही उन्हें जलाने का आरोप लगाया जा रहा है।  जयपुर जिले के  मौखमपुरा इलाके के DSP दीपक खंडेलवाल ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मौखमपुरा के बाड़ोलाव गांव में युवक-युवती को पेट्रोल डालकर जलाने की शुक्रवार रात तकरीबन 1:00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौखमपुरा इलाके में मौके पर पहुंची और बुरी तरह से झुलस चुके दोनों युवक-युवती को तत्काल इलाज हेतु बिचून सीएचसी पहुंचाया। बिचून सीएचसी में दोनों की गंभीर हालत को देखत हुए जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर से मिली जानकारी के अनुसार दोनों लगभग 60-70 प्रतिशत झुलस गए हैं। राजस्थान पुलिस द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल हेतु आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा और डीएसपी दीपक खंडेलवाल ने भी मोखमपुरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सबूत जुटाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।