Movie prime

Kal Ka Mausam: राजस्थान में अगले तीन दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने तीन जिलों में कल से शीत लहर का येलो अलर्ट किया जारी 

राजस्थान प्रदेश में मौसम विभाग ने कल से अगले 3 दिन शीतलहर (Kal ka mausam) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिसंबर का महीना शुरू होते ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने भी दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में लगातार गिरावट (winter in Rajasthan) दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
 
RAJASTHAN WEATHER

Winter Update Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में मौसम विभाग ने कल से अगले 3 दिन शीतलहर (Kal ka mausam) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिसंबर का महीना शुरू होते ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने भी दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में लगातार गिरावट (winter in Rajasthan) दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। आज सुबह सीकर जिले में घना कोहरा देखा गया। सीकर जिले के ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रहने के कारण वाहन चालकों को भी भारी परेशानी हुई। शेखावाटी के इलाकों के साथ अलवर व एनसीआर के एरिया में भी शाम होते होते अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं प्रदेश (Mausam update) के भिवाड़ी जिले में कोहरे के दौरान  एयर क्वालिटी लेवल 300 के ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश के फतेहपुर जिले में रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब पहुंच गया है। 

चूरू में तीन-तीन जिलों में मौसम विभाग ने शीत लहर (cold wave Rajasthan) को लेकर किया अलर्ट जारी 

राजस्थान प्रदेश के तीन जिलों में मौसम विभाग ने 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजस्थान प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत होते ही कड़ाके की सर्दी फड़नी भी शुरू हो गई है। सर्दी की शुरुआत होते ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिन 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चूरू समेत झुंझुनूं और सीकर में शीतलहर (cold wave) का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इन तीन जिलों में आने वाले तीन दिनों में शीतलहर के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ जैसे-जैसे सर्दी (winter updates Rajasthan) बढ़ रही है वैसे-वैसे अस्पतालों में सर्दी और जुकाम की मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार राजस्थान प्रदेश में इस बार अगले 3 महीने दिसंबर, जनवरी और फरवरी में लगातार कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। इस दौरान शीतलहर  चलने और न्यूनतम तापमान (winter updates Rajasthan) सामान्य से नीचे रहने के साथ कुछ जिलों में बारिश होने से दिन का तापमान औसत के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि इस बार पहले की तुलना में जनवरी और फरवरी के महीने में बारिश कम होने का अनुमान है। (Rajasthan weather)