Haryanaline_Logo

RBSE 12th Result: 12th में 93.88 परसेंट मार्क्स लाने वाली निकिता नहीं देख पाई अपना Result, रिजल्ट के 10 दिन पहले ही हो चुका है निधन

 
Rajasthan Board result
Whatsapp-Group

RBSE 12th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया गया जिसमें कई बच्चों ने बाजी मारी। रिजल्ट जारी होते ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन एक ऐसा परिवार भी है जहां रिजल्ट जारी होते ही सभी घरवालों की आंखों में आंसू आ गए ।

 

 राजस्थान की 12वीं परीक्षा में 93.88 परसेंट अंक लाने वाली निकिता अपना रिजल्ट जारी होने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुकी है। ना तो वह अपना रिजल्ट देख पाई ना ही इसका ख़ुशी मना पाई।

 

 रिजल्ट के 10 दिन पहले हो चुका है निधन 

 

 राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही कई परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई लेकिन गंगानगर जिले के रावळा तहसील के एक परिवार में रिजल्ट जारी होने के बाद दुख देखने को मिला। इस परिवार की बेटी निकिता ने 12वीं परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें 93.88 परसेंट अंक मिला है लेकिन रिजल्ट जारी होने के 10 दिन पहले यानी की 20 मार्च को ही निकिता का निधन हो गया है।

 

सामने आई जानकारी के अनुसार निकिता को हेपेटाइटिस और डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारियां थी। निकिता सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की थी और बोर्ड में उन्हें काफी अच्छा अंक भी मिला।

 माता-पिता की आंखें हुई नम 

 निकिता के माता-पिता गरीब परिवार से आते हैं और वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपना परिवार चलते हैं। जैसे ही माता-पिता को पता चला कि उनकी बेटी 12वीं परीक्षा में 93% अंक प्राप्त की है उनके आंखों में आंसू आ गए। बेटी ने परिवार का नाम तो रोशन कर दिया लेकिन आज वह अपना रिजल्ट देखने के लिए दुनिया में नहीं है।